पश्चिम बंगाल। उत्तर बंगाल के तहत सिलीगुड़ी में बैरिकेड को तोड़ कर आगे बढ़ने वाले उत्तेजित भाजपा कार्यकर्ताओं पर...
आदिवासी महिला पर हुए अत्याचार के विरोध में निकला था भाजपा कार्यकर्ताओं का जुलूस |
पश्चिम बंगाल। उत्तर बंगाल के तहत सिलीगुड़ी में बैरिकेड को तोड़ कर आगे बढ़ने वाले उत्तेजित भाजपा कार्यकर्ताओं पर काबू करने के लिए पुलिस ने पानी का बौछार मारा, आंसू गैस के गोले छोड़े और कई भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। फासीदेवा में आदिवासी महिला पर हुए अत्याचार की घटना के विरोध में भाजपा विधायक शिखा चटर्जी और शंकर घोष के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा लेकर उत्तरकन्या अभियान के तहत जुलूस निकाला।
पुलिस ने उन्हें तीनबात्ति में रोका। इस पर भाजपा कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए और आगे बढ़ने के लिए बैरिकेट तो तोड़ दिया। पुलिस ने उन पर काबू पाने के लिए पानी का बौछार मारा और उसके बाद आंसू के गोले छोड़े। उसी दौरान पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
फूलबाडी की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी ने कहा कि उत्तर बंगाल में आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। जलपाईगुड़ी जिले के फासीदेवा में अदिवासी महिला पर अत्याचार हुआ। उसके पुत्र की मौत भी हो गई। उसे न्याय नहीं मिल रहा है। इसके विरोध में शांतिपुर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया।
जुलूस उत्तरकन्या जा रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पुलिस ने तीनबात्ति में हगी जुलूस रोक दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास राज्य का गृह विभाग भी है। वे पुलिस के बल पर विरोधियों के आंदोलन को कुचल रही है। पुलिस जितना भी दमन करें, आदिवासियों का आंदोलन नहीं थमेगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/controversy-over-himangi-sakhi-title/145974