प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीधी में शराबी भाजयुमो नेताओं का विवाद

सीधी में शराब के नशे में धुत भाजयुमो नेताओं का हाईवोल्टेज ड्रामा, आपस में चले लात-घूंसे

जिले से भारतीय जनता पार्टी के युवा विंग, भाजयुमो के नेताओं की सरेआम गुंडागर्दी और आपसी सिरफुटव्वल का एक शर्मनाक मामला सामने आया है।

सीधी में शराब के नशे में धुत भाजयुमो नेताओं का हाईवोल्टेज ड्रामा आपस में चले लात-घूंसे

High-Profile Fight |

सीधी। जिले से भारतीय जनता पार्टी के युवा विंग, भाजयुमो के नेताओं की सरेआम गुंडागर्दी और आपसी सिरफुटव्वल का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। स्थानीय ढाबे पर हुई यह घटना सत्ता पक्ष के युवा नेता शराब के नशे में इस कदर धुत नजर आए कि वे खुद को संभालने तक की स्थिति में नहीं थे। नशे में चूर इन नेताओं ने ढाबे पर जमकर उत्पात मचाया और बाद में आपस में ही भिड़ गए।

​पहले दारू पार्टी, फिर शरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुछ स्थानीय पदाधिकारी और नेता सीधी जिले के एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। वहां उन्होंने पहले जमकर शराब पार्टी की। शराब का नशा सिर चढ़कर बोलते ही नेताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।

​जमीन पर गिरे नेता, एक-दूसरे को मारी लाते

​सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 52 सेकंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सत्ता के नशे और शराब के सुरूर में डूबे ये नेता आपस में बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। नशा इतना ज्यादा था कि चलते-चलते नेता जमीन पर गिर पड़ रहे हैं। वीडियो में एक शख्स जमीन पर गिरे हुए दूसरे नेता पर बेरहमी से लात बरसाता हुआ भी नजर आ रहा है। ढाबे पर मौजूद अन्य लोग और स्टाफ मूकदर्शक बनकर इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखते रहे।

​सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

​ढाबे पर मौजूद किसी चश्मदीद ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हुड़दंग मचाने और मारपीट करने को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। विपक्ष और आम जनता अब स्थानीय पुलिस और प्रशासन से यह सवाल पूछ रही है कि क्या इन रसूखदार नेताओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम और हुड़दंग मचाने की धाराओं के तहत कोई कड़ी कार्रवाई की जाएगी या सत्ता के दबाव में मामले को दबा दिया जाएगा।

यह भी पढ़े: उज्जैन कालभैरव में VIP दर्शन ₹500

Related to this topic: