प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

MP News : ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया

MP News : ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया, धर्म बदलने पर भी किया मजबूर

Madhya Pradesh : खंडवा। यहां की 30 वर्षीय विवाहित महिला ने बस एजेंट के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज कराया है।

mp news  ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया धर्म बदलने पर भी किया मजबूर

MP News : ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया, धर्म बदलने पर भी किया मजबूर |

Madhya Pradesh : खंडवा। यहां की 30 वर्षीय विवाहित महिला ने बस एजेंट के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है, आरोपी ने नाम बदलकर दोस्ती की। तस्वीर को एडिटकर अश्लील बनाया और उसी के आधार पर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दर्ज

अनियमित धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम ( लव जेहाद), दुष्कर्म और एससी-एसटी सहित कई धारा में मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, महिला बस से अप-डाउन करती थी। इस दौरान आरोपी ने अपना नाम संजय बताया और दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया से महिला का फोटो लेकर एडिट किया और वायरल करने की धमकी दी। इस प्रताड़ना से महिला दबाव में थी। पीडित ने बताया कि  वह ब्लैकमेल से बचने के लिए कई बार पैसे दो चुकी थी। आरोपी ने कई बाद दुष्कर्म किया।

पीड़ित का आरोप है कि सलमान ने फोटो औऱ वीडियो को वायरल करने की धमकी दी और अपने जीजा शाहरुख से भी दुष्कर्म कराया। आरोपी धर्म बदलने का भी दबाव बना रहा था। महिला ने सलनाम पर आरोप लगाया कि कई बार वह धर में धुस जाता और नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण की कोशिश करता। इससे तंग आकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज किया। सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया, आरोपी सलमान (पिता सलीम)  को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 और एससी-एसटी की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक सलमान के खिलाफ ही केस दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-speaks-in-parliament-on-the-150th-anniversary-of-vande-mataram/100373

Related to this topic: