Madhya Pradesh : मंदसौर। जिले के शामगढ़ में 12 वी 16 वर्षीय छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।
Madhya Pradesh : मंदसौर। जिले के शामगढ़ में 12 वी 16 वर्षीय छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। घटना से शहर में तनाव और आक्रोश फैल गया है। इसके चलते पूरा शामगढ़ नगर बंद है। इसके साथ ही पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है। मालूम हो कि राव कालोनी का रहने वाला रिहान शाह और बाबू पर आरोप है कि उन्होंने चाकू की नोक पर डराकर युवती का अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद परिवार को धमकी दी और 5 लाख रूपये की मांग की।
परिवार ने डरकर पहले 2 लाख नकद दे दिये, लेकिन पूरी रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दिया। पीड़ित ने पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बीच वीडियो वायरल होने की खबर फैलते ही सैकड़ों लोगों ने शामगढ़ थाने को घेर लिया। साथ ही आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठन भी सक्रिय हो गये। एहतियात के तौर पर पूरे रामगढ़ को बंद कर दिया गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। नगर परिषद की ओर से आरोपियों के मकान पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नल कनेक्शन काट दिये गये हैं और मकान की नाप जोख की जा रही है। लोग आरोपियों का मकान तोड़ने और उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
इस बीच शामगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिहान औऱ बाबू के खिलाफ आईपीसी की धाराओं, पॉस्को कानून और आईटी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर सीतामऊ एसडीओपी दिलेश प्रजापति औऱ गरोठ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुल ने लोगों को शांत कराया। दोनों आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
https://www.primenewsnetwork.in/india/the-air-force-explained-how-it-defeated-pakistan-in-1971/100002