प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दतिया में खूनखराबा...

दतिया में खूनखराबा, भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या

दतिया। जिले से एक सनसनीखेज मामले के तहत शहर के व्यस्त सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर मंगलवार सुबह भाजपा पार्षद कल्लू...

दतिया में खूनखराबा भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या

दतिया में खूनखराबा, भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या |

दतिया। जिले से एक सनसनीखेज मामले के तहत शहर के व्यस्त सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर मंगलवार सुबह भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है।

टहलने के लिए निकले थे, तभी फायरिंग

​प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह वारदात मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई। पार्षद कल्लू कुशवाहा अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या के अनुसार, सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर टहलने के लिए निकले थे, तभी अचानक कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने पार्षद को संभलने का मौका तक नहीं दिया और गोलियां लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के मामले में थे आरोपी, जमानत पर बाहर थे

बताया जा रहा है कि मृतक पार्षद कल्लू कुशवाहा खुद भी एक हत्या के मामले में आरोपी थे और वर्तमान में जमानत पर बाहर थे। हमलावरों ने चौराहे जैसे सार्वजनिक स्थान पर बेखौफ होकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।

मौके पर पहुंची ​पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हमलावरों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर दी गई है।

​इलाके में फैला तनाव

​दिनदहाड़े हुई इस हत्या से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। शुरुआती जांच में इसे पुरानी रंजिश का मामला माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: