प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नर्मदा नदी में मिला बुजुर्ग का शव

एक सप्ताह से लापता 100 वर्षीय रामसेवक बाबा का नर्मदा नदी में मिला शव

डिंडौरी में करीब 100 वर्षीय रामसेवक बाबा का शव नर्मदा नदी की झाड़ियों में मिला। वे करीब एक सप्ताह से लापता थे और पुलिस, गोताखोरों व SDRF की मदद से उनकी तलाश की जा रही थी।

एक सप्ताह से लापता 100 वर्षीय रामसेवक बाबा का नर्मदा नदी में मिला शव

नर्मदा नदी में मिला बुजुर्ग का शव |

डिंडौरी: जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगी टिकरिया यादव टोला में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नर्मदा नदी के अंदर झाड़ियों में एक शव फंसा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना शाहपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाया। 

100 वर्षीय रामसेवक बाबा की नर्मदा में मिली लाश

शव की पहचान मड़ियारास स्थित हनुमान आश्रम निवासी रामसेवक बाबा उर्फ सेवकराम के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 100 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। बाबा के लापता होने के बाद से ही पुलिस और प्रशासन लगातार उनकी तलाश में जुटे थे। दरअसल, करीब एक सप्ताह पहले मड़ियारास ग्राम के ग्रामीणों ने डिंडोरी कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि आश्रम में रहने वाले रामसेवक बाबा लापता हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया था कि उनकी छड़ी नर्मदा नदी के किनारे दिखाई दी थी। 

लगातार चलाया गया सर्चिंग अभियान

इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से नर्मदा नदी सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन बाबा का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। शनिवार सुबह जोगी टिकरिया यादव टोला क्षेत्र में नर्मदा नदी के भीतर झाड़ियों में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल डिंडोरी भेजा गया है।

पुलिस कर रही आगे की जांच

फिलहाल रामसेवक बाबा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं करीब एक सप्ताह से जारी तलाश के बाद बाबा का शव मिलने से आश्रम और क्षेत्र के ग्रामीणों में शोक का माहौल है।  

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव को CM बनाने की कामना, 48वें दिन राया पहुंची अमन की दंडवती यात्रा
 

Related to this topic: