प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बहराइच नहर में डूबे 17 वर्षीय रवि का शव बरामद

बहराइच में नहर में डूबे 17 वर्षीय रवि का शव हुआ बरामद, परिवार में मचा कोहराम

बहराइच जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे मोतीपुर थाना क्षेत्र के सोहनी बलई गांव में नहर में डूबे 17 वर्षीय किशोर रवि पुत्र पृथ्वी शमशेर का शव मंगलवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास बरामद कर लिया गया।

बहराइच में नहर में डूबे 17 वर्षीय रवि का शव हुआ बरामद परिवार में मचा कोहराम

Body of 17-Year-Old Ravi Found in Bahraich Canal |

बहराइच {उत्तरप्रदेश}: बहराइच जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे मोतीपुर थाना क्षेत्र के सोहनी बलई गांव में नहर में डूबे 17 वर्षीय किशोर रवि पुत्र पृथ्वी शमशेर का शव मंगलवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास बरामद कर लिया गया। दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव मिलने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई।

नहाते समय गहरे पानी में डूबा रवि

जानकारी के अनुसार रवि सोमवार को गांव के पास स्थित नहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर नहर के गहरे हिस्से में चला गया। संतुलन बिगड़ने के बाद वह तेज बहाव वाले पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

अंधेरा होने तक चला सर्च ऑपरेशन

पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से नहर के संभावित स्थानों पर घंटों तलाश की, लेकिन देर शाम तक रवि का कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह एक बार फिर बड़े स्तर पर तलाश शुरू की गई। मंगलवार को पुलिस और राहत टीम के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने नहर के पानी और आसपास के हिस्सों में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद करीब 11 बजे रवि का शव नहर से बाहर निकाल लिया गया।

बेटे के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे परिजन

रवि के डूबने के बाद से ही परिवार के लोग नहर किनारे डटे हुए थे। परिजनों को उम्मीद थी कि शायद रवि सुरक्षित मिल जाए, लेकिन मंगलवार सुबह शव बरामद होने के बाद उनकी उम्मीद टूट गई। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर मामला नहर में डूबने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की स्थिति और स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें: मां ने बुलाया अस्पताल, रास्ते में दरिंदों ने लूटी मासूम की अस्मत, औरंगाबाद में 7वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप

Related to this topic: