प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लेमरू में झरने के पास ग्रामीण का शव मिला

लेमरू के चराईझुन झरने के पास मिला ग्रामीण का शव, नहाने के दौरान 30 फीट नीचे गड्ढे में फंसा

लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत चराईझुन गांव में स्थित झरने के पास शुक्रवार सुबह एक 45 वर्षीय ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

लेमरू के चराईझुन झरने के पास मिला ग्रामीण का शव नहाने के दौरान 30 फीट नीचे गड्ढे में फंसा

Body of a villager found near Lemru waterfall |

कोरबा {छत्तीसगढ़}: लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत चराईझुन गांव में स्थित झरने के पास शुक्रवार सुबह एक 45 वर्षीय ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रमेश अघरिया के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अंबिकापुर के दरिमा का निवासी था।

बुआ के घर आया था, नहाने की बात कहकर निकला

मिली जानकारी के अनुसार, रमेश अघरिया कुछ दिन पूर्व चराईझुन में रहने वाली अपनी बुआ के घर आया हुआ था। गुरुवार की शाम वह पास के झरने में नहाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की, किंतु शाम को उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

30 फीट गहरे गड्ढे में फंसा मिला शव

शुक्रवार सुबह तलाश के दौरान ग्रामीणों ने झरने के करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में उसका शव फंसा हुआ देखा। झरने से लगभग 200 मीटर की दूरी पर शव बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान पैर फिसलने या पानी के तेज बहाव में बहकर गहरे गड्ढे में फंसने से उसकी मौत हुई होगी।

पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही लेमरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत

Related to this topic: