प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बॉयलर फटने से भीषण आग

कोरबा कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग, 30-40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। 30-40 मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए। दमकल और पुलिस राहत कार्य में जुटी है, फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं है।

कोरबा कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग 30-40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Boiler Explosion Triggers Massive Fire at Korba Carbon Factory, No Casualties Reported |

कोरबा (छत्तीसगढ़)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री के भीतर लगभग 30 से 40 मजदूर काम कर रहे थे। बॉयलर में जोरदार धमाका होते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि काम कर रहे मजदूरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत भागकर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलते ही राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। आग की भयावहता को देखते हुए कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

​एसपी बोले- आग बुझाने की कोशिश जारी, जनहानि नहीं

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। नगर सेना और दमकल वाहनों की मदद से आग पर जल्द से जल्द काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि फिलहाल अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

​पूरा इलाका काले धुएं से ढका, क्षेत्र सील

​धमाके और आग के कारण पूरी फैक्ट्री और आसपास का इलाका गहरे काले धुएं की आगोश में समा गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस और प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए फैक्ट्री के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया है, ताकि आम लोगों को किसी खतरे से बचाया जा सके। 

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद में NEET विरोध प्रदर्शन उग्र, पथराव में पुलिसकर्मी, पत्रकार समेत 3 घायल

Related to this topic: