प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बेलोरो दुर्घटना में 2 की मौत, 4 घायल

तेज रफ्तार में दीवार से टकराकर चकनाचूर हुआ बेलोरो, 2 युवकों की मौत व 4 अन्य घायल

बैतूल। बैतूल-सारणी स्टेट हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर एक मैरिज लॉन की दीवार से जा टकराई।

तेज रफ्तार में दीवार से टकराकर चकनाचूर हुआ बेलोरो 2 युवकों की मौत व  4 अन्य घायल

Baitul Accident |

बैतूल बैतूल-सारणी स्टेट हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर एक मैरिज लॉन की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार रात मध्य रात्रि (करीब 11 से 12 बजे) के बीच की है।

​जिला संपर्क कार्यालय से संबंद्ध जीप दुर्घटनाग्रस्त

​हादसा गुरुवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच गौठाना इलाके में हुआ। बोलेरो जीप (जो कथित तौर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय से संबद्ध थी) सारणी से बैतूल की ओर आ रही थी। 'मन मंदिर लॉन' के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे कंक्रीट की दीवार में जा घुसी।

​एयरबैग भी नहीं बचा पाए जान

चश्मदीदों और पुलिस के अनुसार, टक्कर के वक्त गाड़ी के एयरबैग खुल गए थे, लेकिन रफ्तार इतनी अधिक थी कि वे भी युवकों की जान बचाने में नाकाम रहे। गाड़ी दीवार और मलबे के बीच इस कदर फंस गई थी कि घायलों और मृतकों को बाहर निकालने में काफी समय और कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

​सभी बैतूल के निवासी 

​हादसे का शिकार हुए सभी लोग बैतूल के अर्जुन नगर निवासी बताए जा रहे हैं। इसमें ​मृतक प्रफुल्ल अनिल ठोके (25 वर्ष) और पुनीत ठाकरे (25 वर्ष) शामिल हैं। वहीं पप्पू प्रजापति (23), राजू यादव (26), अभिषेक वडिवा (26) और संगम राठौर (14) घायल हैं। चार घायलों में से दो की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

​तेज रफ्तार औऱ सड़क पर बारिश के कारण फिसलन

​शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का मानना है कि अत्यधिक तेज रफ्तार और बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना हमें याद दिलाती है कि रात के समय और खराब मौसम में वाहन की गति पर नियंत्रण रखना कितना अनिवार्य है। तेज रफ्तार केवल समय नहीं, बल्कि जीवन भी छीन लेती है।

यह भी पढ़े: भोपाल के स्कूलों में शिक्षक होंगे अधिकारी

https://www.primenewsnetwork.in/state/teachers-in-bhopal-schools-to-become-officers/154352

Related to this topic: