प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

घंटों मची अफरा-तफरी, बना आतंक का माहौल

बंगाल की कई अदालतों में बम की अफवाह से हड़कंप, पुलिस जांच में सूचना निकली फर्जी

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के बंसल कोर्ट व नगर कोर्ट समेत राज्य के जिलों के कोर्टों में बम होने की होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई।

बंगाल की कई अदालतों में बम की अफवाह से हड़कंप पुलिस जांच में सूचना निकली फर्जी

Bomb Hoax Triggers Panic in Bengal Courts |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के बंसल कोर्ट व नगर कोर्ट समेत राज्य के जिलों के कोर्टों में बम होने की होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। कोर्ट के जजों, न्यायिक अधिकारियों, कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों व तमाम लोगों आतंकित हुए। पुलिस मौके पर सभी कोर्ट पहुंच कर गहन जांच-पड़ताल की तो पाया सूचना अफवाह फैलाने के लिए की गई थी। पुलिस सूचना देने वाले की तलाश कर रही है।

पुलिस जांच में नहीं मिला कोई बम

कोलकाता के नगर व बंसल कोर्ट समेत बर्जवान जिले के तहत आसनसोल कोर्ट, हुगली जिले के चुंचूड़ा कोर्ट, मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर कोर्ट में बम होने की सूचना एक साथ दी गई। सूचना के बाद अफऱरा-तफऱी मच गई। आंतक फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर कोर्ट परिसर को खाली कराया और गहन जांच-पड़ताल की। कहीं बम नहीं मिला और साबित यह हुआ कि बम की अफवाह फैलाने की वारदात हुई है।

राज्य सरकार सख्त, अफवाह फैलाने वालों की तलाश जारी

राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन ने इस तरह की वारदात को गंभीरता से लिया है। राज्य के मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और पुलिस निदेशक पीयूष पांडे ने अलग-अलग बयान में कहा है कि आंतकित होने की जरूरत नहीं है। आंतकित करने के मकसद से ऐसी हरकत की गई है। इसमें किसका हाथ है, पता किया जा रहा है।

SIR के बीच सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, चुनाव आयोग की नजर

राज्य में एसआईआर चल रहा है और इस काम को जजों और न्यायिक अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। चुनाव आयोग बम की अफवाह फैलाने के वारदात पर गौर कर रही है। एसआईआर के लिए तैनात जजों और न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा वयवस्था पर गौर किया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-to-visit-israel-on-feb-25-26-strategic-ties-in-focus/145604

पीएम मोदी दो दिवसीय इज़राइल दौरे पर, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई दिशा

Related to this topic: