Threat : दिल्ली हाईकोर्ट के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद वकीलों और जजों में हड़कंप मच गया और हाईकोर्ट की ऑफिशियल मेल आईडी से धमकी मिली..
Threat : दिल्ली हाईकोर्ट के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद वकीलों और जजों में हड़कंप मच गया और हाईकोर्ट की ऑफिशियल मेल आईडी से धमकी मिली है. हाईकोर्ट को खाली करा दिया गया है. बम की धमकी भरे ईमेल में लिखा है कि पवित्र शुक्रवार विस्फोटों के लिए पाकिस्तान-तमिलनाडु की मिलीभगत, जज रूम, कोर्ट परिसर में 3 बम रखे गए हैं.
दोपहर 2 बजे तक खाली करा दें. परिसर में बम निरोधक दस्ते बुलाया गया. मुंबई पुलिस तैनात की गई. तलाशी अभियान चल रहा है. आसपास के इलाकों को सील किया गया है. ईमेल में साफ चेतावनी है कि आज शुक्रवार की नमाज के बाद बम का धमाका होगा.
आगे है कि जज चेंबर में विस्फोट होगा. पाकिस्तान और तमिलनाडु कनेक्शन की ओर यह मेल इशारा कर रहा है. धमकी मिलने के बाद परिसर को खाली कराया गया. काम बंद हो गया. सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए जजों को कक्षों से निकाला गया. स्टाफ के साथ अन्य लोगों को बाहर निकालने निकाला गया. नई दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि ये हॉक्स कॉल है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/obscene-video-of-bhopal-bjp-yuva-morcha-leader-goes-viral-congress-attacks/46630