राजधानी भोपाल में एमपी नगर एसडीएम (SDM) की आईडी और पासवर्ड का गलत इस्तेमाल कर अपात्र लोगों के बीपीएल (BPL) राशन कार्ड बनाने का मामला उजागर हुआ है।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में सरकारी तंत्र में सेंधमारी कर फर्जीवाड़ा किया गया है। यहाँ एमपी नगर एसडीएम (SDM) की आईडी और पासवर्ड का गलत इस्तेमाल कर अपात्र लोगों के बीपीएल (BPL) राशन कार्ड बनाने का मामला उजागर हुआ है। इस गंभीर लापरवाही और धोखाधड़ी के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एडीएम (ADM) सुमित कुमार पांडेय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित (suspend) कर दिया है।
आईडी-पासवर्ड का दुरुपयोग कर अपात्रों के नाम जोड़े
यह फर्जीवाड़ा एमपी नगर एसडीएम वृत्त में हुआ। यहाँ एसडीएम की आधिकारिक लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर अपात्र लोगों के नाम बीपीएल सूची में जोड़ दिए गए। एडीएम ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खेल कब से चल रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल है।
शुरूआती जांच में दो कर्मचारी निलंबित
शुरुआती जांच के बाद दोषी पाए गए दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह फर्जीवाड़ा एसडीएम एल.के. खरे के पिछले तीन महीने के कार्यकाल के दौरान हुआ है। प्रशासन अब उन सभी कार्डों की स्क्रूटनी कर रहा है जो इस दौरान बनाए गए हैं, ताकि अपात्र लोगों के नाम हटाए जा सकें और सरकारी योजनाओं का लाभ केवल जरूरतमंदों को ही मिले।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/who-suspends-gaza-medical-evacuations-after-staff-death/155191
गाजा में WHO कर्मी की मौत के बाद मेडिकल एवाकुएशन पर लगी रोक