प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छिंदवाड़ा बस हादसे में 105 जवानों की...

छिंदवाड़ा बस हादसे में 105 जवानों की बहादुरी, 40 से अधिक लोगों की बचाई जान

भोपाल। छिंदवाड़ा में गुरुवार को हुए भीषण बस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 से...

छिंदवाड़ा बस हादसे में 105 जवानों की बहादुरी 40 से अधिक लोगों की बचाई जान

छिंदवाड़ा बस हादसे में 105 जवानों की बहादुरी, 40 से अधिक लोगों की बचाई जान |

भोपाल। छिंदवाड़ा में गुरुवार को हुए भीषण बस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना के बीच पीटीएस रीवा के 105 जवानों ने मौके पर पहुंचकर 40 से अधिक लोगों की जान बचाई।

पांढुर्णा में कार्यक्रम से लौटे थे

जानकारी के अनुसार, ये जवान पांढुर्ना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ड्यूटी खत्म कर बसों से जबलपुर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे की सूचना मिलते ही वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

जूते उतारकर बैठे थे कई जवान, सूचना मिलते ही दौड़े

घटना के समय कई जवान जूते उतारकर बैठे थे, लेकिन जैसे ही बस पलटने की खबर मिली, वे बिना समय गंवाए मौके की ओर दौड़ पड़े। कुछ जवान नंगे पैर ही टूटे कांच और मलबे के बीच पहुंचकर घायलों को बाहर निकालते रहे, जबकि कुछ चप्पल पहनकर मदद में जुटे।

तीन फीट तक बस को उठाकर फंसे लोगों को निकाला

हादसे में बस पलट गई थी और कई यात्री अंदर फंसे हुए थे। जवानों ने करीब 3 फीट तक बस को उठाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई थी, लेकिन जवानों ने हिम्मत और सूझबूझ से राहत कार्य जारी रखा।

मुख्यमंत्री करेंगे जवानों को सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवानों की इस तत्परता और साहस की सराहना करते हुए इसे कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण बताया है। साथ ही उन्हें सम्मानित करने की घोषणा भी की गई है। बताया गया कि ये जवान छठवीं बटालियन में रिपोर्ट करने जा रहे थे। 22 से 28 मार्च तक उनकी ड्यूटी नवरात्रि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लगी थी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ngt-cracks-down-on-illegal-groundwater-extraction-in-up/152442

Related to this topic: