प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मेडिकल में उपचार के लिए पहुंची युवती

बढ़ रहे हैं स्तन कैंसर के मामले

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कालेज में उपचार के लिए आज एक युवती पहुंची। उसकी उम्र मात्र 18 साल है। मालूम हो कि ज्यादातर मामले 35 से 65 वर्ष के बीच के आते हैं।

बढ़ रहे हैं स्तन कैंसर के मामले

बढ़ रहे हैं स्तन कैंसर के मामले

मेडिकल में उपचार के लिए पहुंची युवती

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कालेज में उपचार के लिए आज एक युवती पहुंची। उसकी उम्र मात्र 18 साल है। मालूम हो कि ज्यादातर मामले 35 से 65 वर्ष के बीच के आते हैं। लेकिन अब कम उम्र की युवती  भी इसकी शिकार हो रही हैं। यह मामला मंडला का है। युवती मंडला से गंभीर स्थिति में उपचार के लिए के  लिये यहां पहुंची। जांच में कैंसर की पुष्टि हुई। चिकित्सक का कहना है कि  इतनी कम उम्र में कैंसर होना चकित करने वाला है।

डाक्टरों का कहना है कि इतनी कम उम्र में  कैंसर होना चकित करता है। इसे सामन्य ट्यूमर समझकर उपचार कराया गया। बायोप्सी नहीं की गई। डाक्टर ने सामान्य समझकर सर्जरी थी, इससे ट्यूमर पृरी तरह खत्म नहीं हुआ। कुछ समय बाद खून बहने लगा। जब स्थिति गंभीर हो गई तो परिजन मेडिकल पहुंचे।यहां बायोप्सी में कैंसर की पुष्टि हुई। जांच में हीमोग्लोबीन का स्तर चार पाया गया। डाक्टरों ने कहा कि इतनी कम उम्र में कैंसर के मामले कम ही आते हैं। हालांकि स्थिति गंभीर होना चिंताजनक है। जागरूकता की कमी के कारण उपचार का क्रम भी बिगड़ता है।