प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बाग में मिला मजदूर का शव

Uttar Pradesh: रायबरेली में ट्यूबवेल पर सोने गए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग चौकी के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मालिन बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।

uttar pradesh रायबरेली में ट्यूबवेल पर सोने गए युवक की संदिग्ध मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Brick Kiln Laborer Found Dead Under Suspicious Conditions in Gurbakshganj |

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग चौकी के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मालिन बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। खून जमा देने वाली इस वारदात के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान अटौरा निवासी शंभू उर्फ छेद्दू (पुत्र भगौती) के रूप में हुई है। परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिससे गांव में तनाव का माहौल है।

पांच दिन पहले ही लौटा था घर

​मिली जानकारी के मुताबिक, छेद्दू अपनी रोजी-रोटी के लिए ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। अभी बीते पांच दिन पहले ही वह मेहनत-मजदूरी करके अपने घर वापस लौटा था। किसे पता था कि घर वापसी के महज कुछ ही दिनों के भीतर उसकी जिंदगी का सफर इस तरह खौफनाक मोड़ पर खत्म हो जाएगा।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी सूचना

रोजाना की तरह बुधवार की रात भी छेद्दू घर पर खाना खाकर गांव के बाहर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने चला गया था। रात के सन्नाटे में उसके साथ क्या खौफनाक खेल खेला गया, इसका राज अभी दफन है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जब परिवार का ही अमरनाथ खेत में पानी लगाने पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। ट्यूबवेल के पास मालिन बाग में छेद्दू की लाश बेजान पड़ी थी। अमरनाथ के चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। रोते-बिलखते परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण कर जुटाए साक्ष्य

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अटौरा बुजुर्ग चौकी पुलिस और गुरबक्शगंज थाने की भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है।

हत्या या कुछ और? पुलिस खंगाल रही सुराग

परिजनों का साफ कहना है कि छेद्दू की सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की गई है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। क्या यह किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है या फिर रात के अंधेरे में किसी ने अचानक इस वारदात को अंजाम दिया? इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने में खाकी वर्दी जुट गई है।

यह भी पढ़ें: मथुरा में बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी करने वाले 6 होटल और गेस्ट हाउस होंगे बंद

Related to this topic: