समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कैना बछोलिया गांव में पिछले 9 जून 2025 को अपनी नाबालिग बहन का हत्या करने वाला हत्यारा भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कैना बछोलिया गांव में पिछले 9 जून 2025 को अपनी नाबालिग बहन का हत्या करने वाला हत्यारा भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अभियुक्त की पहचान संजीव कुमार दास के रूप में हुई। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
प्रेम प्रसंग के विरोध में की गई थी हत्या
ज्ञात हो की गांव के चलितर दास ने अपनी पुत्री के प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर लाश गायब कर दिया था। ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस हरकत में आई थी तथा लड़की की मां चमेली देवी, भाई संतोष दास तथा अर्जुन दास को हिरासत में लेकर कराई से पूछताछ किया तो मामला ऑनर किलिंग का निकला था।
चौकीदार के बयान पर दर्ज हुआ था केस
सभी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया था। जिसके निशान देही पर घटना के दो दिनों बाद प्रीति की लाश पुलिस ने करेह नदी के ढ़ाब में मिट्टी के अंदर से निकाला था। इस मामले में चौकीदार लालू पासवान के बयान पर ऑनर किलिंग का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें लड़की के माता-पिता तीन भाई, चाचा समेत छः को आरोपित किया गया था। जिसमे तीन की गिरफ्तारी तत्काल कर ली गयी थी, वहीं तीन फरार चल रहे था।
यह भी पढ़ें: आबूरोड में विकट मोड़ पर दो डंपर टकराए, 4 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम