प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आरोपियों के अवैध मकान ध्वस्त

बूंदी में बुलडोजर कार्रवाई, चाकूबाजी के आरोपियों के अवैध मकान किए ध्वस्त

बूंदी में चाकूबाजी के आरोपियों के वन भूमि पर बने कथित अवैध मकानों पर जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

बूंदी में बुलडोजर कार्रवाई चाकूबाजी के आरोपियों के अवैध मकान किए ध्वस्त

Bulldozer Action in Bundi: Illegal Houses of Stabbing Accused Demolished |

बूंदी,(राजस्थान)। नैनवा रोड पर उधार की सिगरेट को लेकर हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात के बाद बूंदी में सोमवार को अपराधियों के खिलाफ बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला। पुलिस, वन विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने जनता कॉलोनी में आरोपी रविशंकर उर्फ भट्टा और विशाल मेघवाल के वन भूमि पर बने अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

दोनों अवैध मकानों को मलबे में तब्दील

सुबह से ही प्रशासनिक अमला बुलडोजर और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुंच गया। सबसे पहले मकानों के बिजली कनेक्शन काटे गए और घरों में रखा सामान बाहर निकलवाया गया। इसके बाद बुलडोजर ने कुछ ही समय में लाखों रुपये की लागत से बने दोनों अवैध मकानों को मलबे में तब्दील कर दिया। कार्रवाई के दौरान आसपास की गलियों को भी बंद कर दिया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

कार्रवाई के दौरान सामने आए भावुक दृश्य

प्रशासन का कहना है, कि आरोपियों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भावुक दृश्य भी सामने आए। आरोपी रविशंकर उर्फ भट्टा की बहन अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर मकान नहीं तोड़ने की गुहार लगाती रही। वह रोते हुए कहती रही कि यह मकान बड़ी मेहनत से बनाया गया है, लेकिन प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई जारी रखी।

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

रामगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बताया कि जांच में दोनों मकान वन भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए पाए गए थे। नोटिस जारी होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर जिला प्रशासन, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके पर तहसील प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी, विद्युत विभाग की टीम और आधा दर्जन से अधिक थाना क्षेत्रों का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

11 जुलाई की है घटना

गौरतलब है, कि 11 जुलाई को नैनवा रोड स्थित अलगोजा होटल के पास पान की केबिन संचालक बहादुर मीणा से आरोपियों ने उधार सिगरेट मांगी थी। बहादुर के इनकार करने पर रविशंकर उर्फ भट्टा, विशाल मेघवाल और उनके एक साथी ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया

यह भी पढ़ेंः संसद मार्च के बीच CJP प्रवक्ता सौरभ दास को डीसीपी कार्यालय ले जाया गया, बोले- 'बातचीत जारी है'

Related to this topic: