बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर बंगले को खाली करने को लेकर रावड़ी देवी और सरकार के बीच तनातनी बढ़ गई है।
मोतिहारी (बिहार)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर बंगले को खाली करने को लेकर रावड़ी देवी और सरकार के बीच तनातनी बढ़ गई है। सरकार ने 15 दिनों की मोहलत दी है लेकिन उस बंगले पर जमकर सियासत हो रही है। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री और लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे रामकृपाल यादव ने बांग्ला सियासत को लेकर बड़ी बात कही है।
सरकारी आवास से नहीं होना चाहिए मोह: रामकृपाल यादव
उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, सरकारी बंगला से किसी को मोह नहीं होनी चाहिए कि सरकार का बंगला है। बड़े पद पर बैठे लोगों को अपने दायित्व का निर्वहन भी करना चाहिए। सरकार ने बांग्ला जिसे अलॉट किया है, उसको बांग्ला सुपुर्द कर देनी चाहिए। कानून सबके लिए बराबर है। दलित मंत्री ने अपनी पीड़ा बताई है।

बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को मदद का भरोसा
वहीं बे-मौसम बारिश और आंधी से हुए किसानों की फसल क्षति को लेकर भी सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बे-मौसम बारिश और आंधी में किसानों की परेशानी जरूर बढ़ाई है। लेकिन सरकार किसानों को हर संभव मदद को तैयार है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी विभागों को निर्देशित भी किया है और आने वाले समय में किसानों को हर संभव मदद कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: डोंगरगढ़ में एटीएम कार्ड बदलकर ₹40 हजार की ठगी, छात्र बना साइबर ठगों का शिकार