सिरोही में माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक घायल हुआ, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई।
सिरोही (राजस्थान)। माउंट आबू से आबूरोड जाने वाले मुख्य मार्ग पर 20 नंबर पिलर के समीप बस और कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार सवार एक युवक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार बस आबूरोड की तरफ से माउंट आबू आ रही थी, जबकि कार सवार माउंट आबू से आबूरोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार की बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इस भीषण सड़क हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद के ओबरा में RAF का मॉक ड्रिल अभ्यास, दंगा और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का किया प्रदर्शन