प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में बस पलटी, 15 यात्री घायल

औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल

नगर थाना क्षेत्र में देर रात ओवरब्रिज के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बनारस से झारखंड के पलामू जिले के पाटन जा रही हंसराज टूर एंड ट्रेवल्स की यात्री बस की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई।

औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी 15 घायल

Bus Overturns in Aurangabad, 15 Injured |

औरंगाबाद {बिहार}: नगर थाना क्षेत्र में देर रात ओवरब्रिज के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बनारस से झारखंड के पलामू जिले के पाटन जा रही हंसराज टूर एंड ट्रेवल्स की यात्री बस की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसा सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे हुआ। टक्कर के बाद बस सड़क पर पलट गई, जिसमें 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में चालक समेत दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

45 यात्रियों को लेकर पाटन जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, बस बनारस से 45 सवारियों को लेकर पाटन के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में 20 यात्री सासाराम में उतर गए थे। करीब आधा दर्जन यात्रियों को औरंगाबाद में उतरना था, लेकिन इससे पहले ही बस हादसे का शिकार हो गई। ओवरब्रिज के समीप बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में बालमती देवी, महाराणा सिंह, राजेश्वर यादव, सुनील कुमार, लक्ष्मणी देवी, हरि नारायण, विजय तिवारी, कृष्णा सोनी, वीरेंद्र कुमार, मुस्तफा अंसारी, संजय कुमार सिंह, सूरज कुमार, अर्जुन पांडेय, बबलू कुमार सिंह और बबलू पांडेय शामिल हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष बबन बैठा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। उन्होंने हादसे की जानकारी सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही डॉ. सिंह ने सदर अस्पताल से सभी उपलब्ध एंबुलेंस घटनास्थल पर भेज दीं। सरकारी और निजी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

चालक समेत दो की हालत गंभीर

हादसे में बस चालक बबलू पांडेय और एक अन्य यात्री की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान भी निजी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत-बचाव कार्य में मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

सुबह तक अस्पताल में मौजूद रहे अधिकारी

हादसे के बाद रात करीब 1:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नगर थाना अध्यक्ष बबन बैठा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार और कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान सदर अस्पताल में मौजूद रहे। इस दौरान सभी घायलों के इलाज और जरूरी चिकित्सा व्यवस्था पर नजर रखी गई।

एसडीओ और सीओ ने लिया घायलों का हाल

घटना की सूचना मिलने पर एसडीओ गौरव कुमार सिंह और अंचल अधिकारी अनुज कुमार भी रात में ही सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। अधिकारियों ने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े: छात्र की पिटाई के बाद अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Related to this topic: