शहर के 6वीं बटालियन (विसबल) परिसर में बंजर जमीन को हरे-भरे कैक्टस गार्डन में बदल गया है। यह क्षेत्र 18 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है।
जबलपुर। शहर के 6वीं बटालियन (विसबल) परिसर में बंजर जमीन को हरे-भरे कैक्टस गार्डन में बदल गया है। यह क्षेत्र 18 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। इस क्षेत्र को विकसित गार्डन में तब्दील कर दिया गया है। इसमें 80 से अधिक प्रजातियों के कैक्टस और सक्यूलेंट्स लगाए गए हैं। आकर्षक डिजाइन और वृत्ताकार संरचना में तैयार यह गार्डन अब मनमोहक हो गया है।
इसलिए इस परियोजना की शुरूआत
बटालियन परिसर के खाली मैदान को उपयोगी बनाने के उद्देश्य से इस परियोजना की शुरुआत की गई थी। गार्डन के मध्य में विशेष प्रजाति का बड़ा कैक्टस लगाया गया है, जिसके चारों ओर विभिन्न आकार और रंगों के कैक्टस सुव्यवस्थित ढंग से रोपे गए हैं। पाथवे और हरियाली के साथ इसे आकर्षक रूप दिया गया है।
पर्यावरण संपक्षण के साथ सौदर्य को बढ़ाना मकसद
बटालियन कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि इस गार्डन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ परिसर को सौंदर्यपूर्ण बनाना है। कैक्टस कम पानी में भी आसानी से पनपते हैं, इसलिए रखरखाव भी हैं
पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र
इस कैक्टस गार्डन के तैयार होने से न केवल परिसर की शोभा बढ़ी है, बल्कि यह कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/book-fair-in-gwalior-to-offer-affordable-books-and-uniforms-for-students/147285
ग्वालियर में लगेगा भव्य पुस्तक मेला, छात्रों को मिलेंगी सस्ती किताबें और यूनिफॉर्म