प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

प्राविधिक शिक्षा विभाग ने नहीं लौटाए 26.92 करोड़

समाज कल्याण ने वित्त विभाग को नहीं लौटाई पूरी रकम

समाज कल्याण विभाग ने बचत की राशि वित्त विभाग को नहीं लौटाई। सीएजी की रिपोर्ट में इसपर आपत्ति जताई गई है।

समाज कल्याण ने वित्त विभाग को नहीं लौटाई पूरी रकम

समाज कल्याण ने वित्त विभाग को नहीं लौटाई पूरी रकम

लखनऊ।
समाज कल्याण विभाग ने बचत की राशि वित्त विभाग को नहीं लौटाई। सीएजी की रिपोर्ट में इसपर आपत्ति जताई गई है। उसके पास मूल बजट में से 342 करोड़ बचे, मगर वित्त विभाग को 40 करोड़ ही ही वापस किए। रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा गया। सीएजी की रिपोर्ट में बाकी राशि का ब्योरा न मिलने पर सवाल उठाए हैं। विभाग की ओर से अनुदान व्यय मूल बजट से कम होने की वजह से अनुपूरक अनुदान अनावश्यक साबित हुआ। अनुपूरक अनुदान के रूप में मिले 115 करोड़ रुपये का उपयोगी साबित नहीं हुआ। कुछ योजनाओं में समय पर केंद्रांश न मिलने के कारण राशि लौटाना पड़ा। 19 करोड़ रुपये इस वजह से वापस किये गये।

प्राविधिक शिक्षा विभाग ने नहीं लौटाए 26.92 करोड़

लखनऊ।
सीएजी रिपोर्ट में प्राविधिक शिक्षा विभाग की बजट प्रबंधन में लापरवाही सामने आई है। विभाग ने बजट में बची 26.92 करोड़ रुपये की राशि वित्त विभाग को वापस नहीं की, जबकि मूल बजट से कम खर्च होने के बावजूद 10 करोड़ रुपये का अनुपूरक अनुदान मांगा गया, जो अनावश्यक पाया गया। कम प्रवेश के कारण फीस से आय घटने पर कई पॉलीटेक्निक संस्थानों का बजट बढ़ाना पड़ा। वहीं मैनपुरी इंजीनियरिंग कॉलेज में अनुमान से अधिक खर्च हुआ और कन्नौज इंजीनियरिंग कॉलेज में बजट निर्धारण व व्यय में भारी असंतुलन सामने आया। कैग ने बजट योजना और खर्च में बेहतर समन्वय की जरूरत बताई है।

इसे भी पढ़ेंः

सीएजी का खुलासा : उच्च शिक्षा व व्यावसायिक शिक्षा विभाग नहीं किया बजट का उपयोग

https://www.primenewsnetwork.in/state/cag-open-mismanagement-of-budget/102456

Related to this topic: