रतलाम। दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रॉले में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत भीषण आग लग गई।
रतलाम। दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रॉले में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार चला रहे ड्राइवर, जिसकी पहचान रोहित मुनिया के रूप में हुई है, की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
दो गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
कार में सवार अन्य दो यात्री, जो किराना कारोबारी और उनकी बेटी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बेटी सीए (Chartered Accountant) की परीक्षा देने जा रही थी, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।
कार की गति काफी तेज थी
सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार काफी तेज गति में थी और सीधे ट्रॉले के पिछले हिस्से से टकरा गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। एक्सप्रेस-वे पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
यह भी पढ़े: मप्र की राजधानी में झीलों में बिना परमिट नावें दौड
https://www.primenewsnetwork.in/state/boats-without-permits-operating-in-mp-capital-lakes-tourist-safety-at-risk/183011