प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत, 5 घायल

भीषण सड़क हादसे में कार की टक्कर से 4 युवकों की मौत, 5 अन्य घायल

कटनी। जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में 4 लोगों की जान चली गई। यह हादसा नेशनल हाईवे 43 (NH-43) पर हुआ।

भीषण सड़क हादसे में कार की टक्कर से 4 युवकों की मौत 5 अन्य घायल

Road Accident |

कटनी। जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में 4 लोगों की जान चली गई। यह हादसा नेशनल हाईवे 43 (NH-43) पर हुआ। मृतकों की संख्या 4 युवक हैं, जो बाइक पर सवार थे। हादसे में 5 लोग कार में सवार थै। हादसे में एक तेज रफ्तार कार और एक बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

बाइक क परखच्चे उड़ गये

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। बाइक पर सवार चारों युवकों की मौके पर ही या अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

कार सवार 5 लोग गंभीर घायल

कार में सवार 5 लोग भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

​तत्काल राहत: स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है कि टक्कर ओवरटेकिंग की वजह से हुई या तेज रफ्तार के कारण।

मृतकों का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

​पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: हर विधानसभा में एक जनरल आब्जर्वर

https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-to-appoint-one-general-observer-per-constituency/148937

Related to this topic: