नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मिहींपुरवा कस्बे में कार मैकेनिक की दुकान चलाने वाले मोहम्मद साजिद मंसूरी (45) की मौत हो गई।
बहराइच {उत्तरप्रदेश}। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मिहींपुरवा कस्बे में कार मैकेनिक की दुकान चलाने वाले मोहम्मद साजिद मंसूरी (45) की मौत हो गई। हादसा बहादुर पुरवा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी मोहम्मद साजिद मंसूरी पुत्र साबिर अली मिहींपुरवा कस्बे से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बहादुर पुरवा के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साजिद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साजिद को तत्काल नानपारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस हादसा करने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़: रूस में पति की हिरासत से सहमी मछलीशहर की स्नेहा, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार