प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार

पथरोटा नहर में कार गिरने से बड़ा हादसा, तीन युवकों की मौत

शहर के पथरोटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक कार रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई।

पथरोटा नहर में कार गिरने से बड़ा हादसा तीन युवकों की मौत

Car Plunges into Canal in Pathrota, Three Killed |

इटारसी। शहर के पथरोटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक कार रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई। कार में करीब 3 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी पर बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान की शुरूआत की।

नहर में तेज अभियान के बीच बचाव अभियान जारी

नर्मदापुरम से आई एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। नहर की गहराई और तेज बहाव के कारण कार का पता नहीं चल रहा है और न उसमें सवार लोगों का। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार पुल की रेलिंग तोड़कर नहर के तेज बहाव में आ गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर जमा हो गये।

बचाव अभियान अनवरत जारी, तीन युवकों के शव मिले

उधर, पथरोटा थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हालात की गंभीरता को देखते हुए नर्मदापुरम से एक विशेष बचाव दल को बुलाया गया है। इस बीच नहर के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया था। बचाव दल रात से ही पानी में तलाशी अभियान चलाया। बचाव दल को तीन युवकों की लाश मिली है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/indian-man-returns-home-after-seven-years-in-pakistan-jail/132348

सात साल बाद पाकिस्तानी जेल से रिहा होकर घर लौटा प्रसन्नजीत, परिवार में खुशी का माहौल

Related to this topic: