अशोकनगर। मप्र की राजधानी और अशोकनगर में एक गंभीर मामला सामने आया है। इसमें तीन नाबालिग...
तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन व निकाह के मामले सामने आए
|
अशोकनगर। मप्र की राजधानी और अशोकनगर में एक गंभीर मामला सामने आया है। इसमें तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का मामला सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी और उसकी दो सहेलियों के साथ हुए अत्याचार की शिकायत पिपरई थाने में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता महिला की बेटी और उसकी दो अन्य सहेलियां नाबालिग हैं।
घर लौटी तो बुर्के में परिवार परेशान
पीड़िता की बेटी पहले से ही अपनी सहेलियों के साथ थी। जब वह घर लौटी, तो उसने बुर्का पहना हुआ था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि भोपाल के रहने वाले अल्तमश खान ने करीब 4 महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया और निकाह कर लिया। इसी तरह की घटना पीड़िता की सहेलियों के साथ भी घटी। आरोप है कि अल्तमश के दो साथियों, आहन खान और आहत शेख ने भी उन लड़कियों के साथ इसी प्रकार की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने शुरू की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें दुष्कर्म (Rape), SC/ST एक्ट, और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (MP Freedom of Religion Act) के तहत गंभीर आरोप शामिल हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी के विशेष प्रयास
पिपरई पुलिस और तकनीकी टीमें मामले की जांच कर रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वे पीड़िता के बयानों की पुष्टि कर रही हैं और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार पीड़ितों की गोपनीयता बनाए रखी जा रही है।
नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास तेज
प्रशासन और पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटे हैं ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831