प्रतिष्ठित मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा कैट-2025 का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें भोपाल के आकाशदीप गोयल ने 99.67 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है।
भोपाल। प्रतिष्ठित मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा कैट-2025 का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें भोपाल के आकाशदीप गोयल ने 99.67 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। आईआईएम कोझिकोड द्वारा आयोजित इस परीक्षा का परिणाम iimcat.ac.in पर देखा जा सकता है। CAT-2025 में 2.58 लाख छात्रों ने परीक्षा दिया था। परीक्षा का आयोजन देश के 170 शहरों में 339 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
आकाशदीप ने IIITM ग्वालियर से प्राप्त की है बीटेक की डिग्री
CAT देश के सबसे कठिन परीक्षा में से एक है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को IIM के साथ कई प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में MBA और PGDM के साथ कई प्रतिष्ठित स्कूलों में प्रवेश मिलता है। भोपाल के आकाशदीप ने ट्रिपल आईटी ग्वालियर से बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। उनकी मां भी गांधी मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग प्रमुख डॉ. मंजूषा गोयल हैं। डॉ. गोयल ने बताया कि आकाशदीप ने परीक्षा की पूरी तैयारी घर पर ही की थी। वे सेल्फ स्टडी पर विश्वास रखते हैं।
IIM कोझिकोड ने 17 दिसंबर को जारी कर दी थी फाइनल आंसर की
IIM कोझिकोड ने CAT-2025 ने फाइनल आंसर की 17 दिसंबर को जारी कर दी थी। इसी के बाद उम्मीदवारों को संभावित स्कोर का अंदाजा लग गया था। परीक्षा तीन अलग-अलग स्लॉट में आयोजित की गई थी। इसलिए सभी उम्मीदवारों के अंक को एक समान स्तर पर लाने के लिए सामान्यीकरण की प्रक्रिया अपनाई गई। इसी प्रकिया के बाद अंतिम परसेंटाइल तय किये गये। इसे परिणाम के साथ घोषित किया गया है।
अपनी अलग–अलग पर्सेंटाइल तय करता है हर IIM
CAT के परिणाम के बाद अगला चरण शॉट लिस्टिंग का है। हर IIM अपनी अलग –अलग पर्सेंटाइल तय करता है। जो इस न्यूनतम कट को पूरा करेंगे, उन्हें दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा। यह कट ऑफ टॉप IIM के लिए काफी ऊंचा होता है। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार दूसरे चरण में आते हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा, पर्सनल इटरव्यू और कुछ संस्थान ग्रुप डिस्कशन या मूल्यांकन पद्धति अपनाते हैं। इस चरण में उम्मीदवार की सोच, व्यक्तित्व, संचार कौशल और प्रंबधन क्षमता को परखा जाता है।
हर IIM अपनाता है अपनी में अलग चयन नीति
हर IIM अपनी में अलग चयन नीति अपनाता है। इसमें 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के शैक्षणिक रिकॉर्ड, कार्य अनुभव (कोई है तो) साक्षात्कार और लिखित परीक्षा में प्रदर्शन, शैक्षणिक विविधता और जेंडर विविधता को देखा जाता है। नियमित रूप से पंसद के संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है, ताकि साक्षात्कार का शेड्यूल, शॉट लिस्ट और डाक्यूमेंट का सत्यापन जैसी जानकारी मिले।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/a-notorious-thief-who-committed-more-than-30-thefts-arrested/102486
30 से अधिक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 9 लाख का समान जब्त