प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हरियाणा-चंडीगढ़ के 661 करोड़ रुपये घोटाले का मामला

चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में 6 ठिकानों पर CBI की रेड

बैंक से जुड़े फंड गबन मामले में CBI ने चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में 6 ठिकानों पर रेड की।

चंडीगढ़ पंचकूला और दिल्ली-ncr में 6 ठिकानों पर cbi की रेड

नई दिल्ली: IDFC First Bank और AU Finance Bank से जुड़े फंड गबन मामले में CBI ने चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में 6 ठिकानों पर रेड की। हरियाणा सरकार के 8 विभाग और चंडीगढ़ निगम ( यूटी) के 2 विभाग में जालसाजी का मामला सामने आया है। सीबीआई ने माना कि सरकारी धन के कथित दुरुपयोग में वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका जांच के घेरे में है।

छापेमारी में दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड जब्त

बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों और निजी लोगों पर मिलीभगत करने के आरोप है। सीबीआई ने विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक के परिसरों पर भी कार्रवाई की है। छापेमारी में दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड जब्त किये गये हैं। 

फर्जी तरीके से ट्रांसफर किया गया सरकारी धन

सीबीआई की जांच में सरकारी धन को फर्जी तरीके से ट्रांसफर करने का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने कहा है कि मामले में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। CBI ने कहा है इस मामले में पहले ही पंचकूला कोर्ट में पहली चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। मामले में जल्द ही अतिरिक्त चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी।

Related to this topic: