प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दुकानदार पर हमला, CCTV वायरल

नरसिंहपुर में किराना दुकानदार पर बेसबॉल बैट से हमला, CCTV वीडियो आया सामने

नरसिंहपुर में किराना दुकानदार पर कथित रूप से बेसबॉल बैट और लाठी-डंडों से हमला किए जाने का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

नरसिंहपुर में किराना दुकानदार पर बेसबॉल बैट से हमला cctv वीडियो आया सामने

CCTV Captures Brutal Attack on Grocery Shopkeeper in Narsinghpur, Police Begin Probe |

नरसिंहपुर,(मध्य प्रदेश)। जिले के गिधवानी चौराहा पर स्थित किराना दुकानदार प्रेमराज कुशवाहा पर तीन लोगों के द्वारा हमला किया गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज आज मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसके बाद से यह मामला चर्चा में आ गया ।

बेसबॉल बैट व लाठी-डंडों से हमला

जानकारी अनुसार पीड़ित ने बताया कि 24 जुलाई की दोपहर दो बाइक पर सवार तीन युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है, कि तीनों दुकान के अंदर घुस गए और बेसबॉल बैट व लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। दुकानदार के अनुसार 23 जुलाई की रात में शराब के नशे में दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई थी। जिसके दूसरे दिन तीन युवक दुकान के अंदर घुस गए और बेसबॉल बैट व लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद घायल दुकानदार इलाज के लिए जिला अस्पताल चला गया।

हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल

पीड़ित के अनुसार, सोमवार शाम उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद आज मंगलवार को घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वही इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया है और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया था। मंगलवार को घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट का आदेश: NEET विरोध प्रदर्शन में हिरासत में नाबालिग और बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करें

Related to this topic: