मुंबई। एन चंद्रशेखरन अगले पांच वर्ष तक टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन पद पर बने रहेंगे। एन चंद्रशेखर को तीसरी बार टाटा संस का चेयरमैन बनाने पर 24 फरवरी को लगेगी मुहर।
मुंबई। एन चंद्रशेखरन अगले पांच वर्ष तक टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन पद पर बने रहेंगे। एन चंद्रशेखर को तीसरी बार टाटा संस का चेयरमैन बनाने पर 24 फरवरी को लगेगी मुहर। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की बोर्ड बैठक 24 फरवरी को होनी है। बैठक में उनके तीसरे कार्यकाल (5 साल) के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। एन चंद्रशेखर का दूसरा कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म होना है। उन्होंने 21 फरवरी 2017 को पहली बार स्वर्गीय रतन टाटा की सिफारिश पर समूह की कमान संभाली थी। टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक टाटा ट्रस्ट्स ने पिछले साल ही उनके कार्यकाल के विस्तार की सिफारिश की थी। उनका वर्तमान कार्यकाल खत्म होने में अभी एक साल का समय शेष है। लेकिन समूह उनके नेतृत्व में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स की सफलता को देखते हुए इस पद पर निरंतरता बनाए रखना चाहता है।
चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और वाइस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन यह प्रस्ताव पेश करेंगे। इस प्रस्ताव के अनुमोदन के बाद चंद्रशेखरन 2032 तक समूह के शीर्ष पद का दायित्व संभाल सकते हैं। बोर्ड बैठक में 62 वर्षीय चंद्रशेखरन के लिए रिटायरमेंट की आयु सीमा में भी ढील दी जा सकती है। टाटा समूह के नियमों के अनुसार कार्यकारी पदों से सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष निर्धारित है। यदि उन्हें तीसरा कार्यकाल मिलता है, तो कार्यकाल की समाप्ति पर उनकी आयु 68 वर्ष होगी। इससे पहले पूर्व में रतन टाटा को भी उम्र सीमा में शिथिलता प्रदान की गयी थी। उनके अगले कार्यकाल में आईफोन निर्माण, सेमीकंडक्टर और ईवी बैटरी जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स को गति मिलने की उम्मीद है। बोर्ड की मंजूरी मिलती है, तो चन्द्रशेखरन लगातार 15 वर्षों तक टाटा समूह का नेतृत्व करने वाले दिग्गजों की सूची में शामिल हो जाएंगे। टाटा समूह के इतिहास पर नजर डालें तो अब तक के सभी चेयरमैन को काफी लंबा कार्यकाल मिला है। कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, जमशेदजी टाटा ने 36 साल, जेआरडी टाटा ने 52 साल और रतन टाटा ने 23 साल तक समूह की कमान संभाल चुके हैं। केवल साइरस मिस्त्री और नौरोजी सकलातवाला ही इसके अपवाद रहे हैं। आधुनिक मानकों के अनुसार 15 साल का कार्यकाल समूह की वैल्यू आधारित कार्यप्रणाली और बेहतर निष्पादन के लिए उत्कृष्ट माना जा रहा है।
यह भी पढ़े: यूपी पंचायत चुनाव: 15 अप्रैल को फाइनल वोटर लिस्ट
https://www.primenewsnetwork.in/state/up-panchayat-polls-final-voter-list-on-april-15/144611