प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मछली शहर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद

मछली शहर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद बुधवार को जौनपुर के मछली शहर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मछली शहर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मछली शहर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद (File Photo) |

जौनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ चंद्रशेखर रावण बुधवार शाम मछली शहर पहुंचे। कुंवरपुर टोल प्लाजा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर भी की बात

मीडिया से बातचीत करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मछली शहर विधानसभा क्षेत्र में उनका कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने के साथ बहुजन समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर भी बात की।

कार्यकर्ताओं के साथ तैयार की जाएगी रणनीति

चुनाव में पार्टी कितनी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी, इस सवाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट संख्या नहीं बताई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जोन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। मछली शहर विधानसभा सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार की जाएगी।

मछली शहर में सभा को करेंगे संबोधित

पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद मछली शहर में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बंधवा होते हुए मीरगंज पहुंचकर जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम जौनपुर में प्रस्तावित है। उनके दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर
 

Related to this topic: