प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बीचयू परिसर में बवाल, जमकर पथराव...

बीचयू परिसर में बवाल, जमकर पथराव...जानें पूरा मामला

Varanasi News : बीएचयू परिसर में मंगलवार देर रात छात्रों और बीचयू सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर पथराव हुआ.

बीचयू परिसर में बवाल जमकर पथरावजानें पूरा मामला

बीचयू परिसर में बवाल, जमकर पथराव...जानें पूरा मामला |

Varanasi News : बीएचयू परिसर में मंगलवार देर रात छात्रों और बीचयू सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर पथराव हुआ. बीएचयू के राजा राममोहन हॉस्टल का एक छात्र एक्सीडेंट में घायल हो गया. इसके बाद वह यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टोरियल बोर्ड में शिकायत दर्ज करने गया.

उसका आरोप है कि उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, बल्कि उसे वहां से भगा दिया गया. दूसरे छात्रों को जब इस बात की जानकीरी मिली तो अन्य हॉस्टलों के छात्र वहां इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन  प्राक्टोरियल बर्ड के खिलाफ नारे लगाने लगे. इसके साथ ही परिसर का माहौल गर्म हो गया. प्राक्टोरियल बोर्ड के अधिकारियों और छात्रों के बीच वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि बोर्ड के जवानों ने बल प्रयोग शुरू कर दिया। छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया. 

देखते ही देखते हालात काफी बिगड़ गए। सुरक्षाकर्मियों ने भी उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. इसी के बाद छात्रों का प्रदर्शन और अधिक उग्र हो गया. परिसर में पथराव का दायरा बढ़ गया. परिसर में रखे गमले और बोर्ड तोड़ दिए गए. छात्रों ने परिसर में खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया. हालात को देखते  हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. 10 चौकियों की पुलिस पहुंची. 4 ट्रक पीएसी भी पहुंच गई.

प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने बताया

चीफ प्रॉक्टर प्रो शिव प्रकाश सिंह बताया कि 3 घंटे तक कैंपस में अफरातफरी का माहौल बना रहा. बवाल से पहले कुछ छात्र मुंह बांधकर एक दूसरे लड़के को पीट रहे थे. सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़कर. प्रॉक्टोरियल बोर्ड के हवाले कर दिया. यहां छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला कर दिया. चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि अभी किसी तरह की शिकायत नहीं आई है. साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-said-pension-has-been-increased/99700

 


 

Related to this topic: