खातेगांव के सतवास में बुधवार को अतिक्रण हटाने पहुंची दस्ता के सामने पति और पत्नी ने खुद को आग लगा ली। इसमें दोनों गंभीर रूप से झुलस गये। दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर भेजा गया है।
देवास। खातेगांव के सतवास में बुधवार को अतिक्रण हटाने पहुंची दस्ता के सामने पति और पत्नी ने खुद को आग लगा ली। इसमें दोनों गंभीर रूप से झुलस गये। दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर भेजा गया है। मामले में कलेक्टर ने तहसीलदार को कलेक्टर कार्यालय में अटैच कर दिया है।
जेसीबी लेकर निर्माण रुकवाने पहुंचे थे तहसीलदार, दंपति से हुई बहस
मालूम हो कि सतवास बस स्टैंड पर स्टेशनरी और फोटोकॉपी की दुकान है। इसी दुकान के संतोष व्यास कालोनी में मकान बनवा रहे थे। प्रशासन को इस निर्माण में अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। इसी के बाद बुधवार को तहसीलदार अरविंद दिवाकर जेसीबी के साथ निर्माण हटाने के लिए मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान ही संतोष व्यास और उनकी पत्नी जयश्री व्यास की तहसीलदार से बहस हो गई। इसी से दुखी दंपति ने तहसीलदार के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
आग बुझाने तक गंभीर रूप से झुलस चुका था दंपति
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग को बुझाना शुरू किया। हालांकि आग बुझाने तक दंपति गंभीर रूप से झुलस चुके थे। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। लोगों ने चक्काजाम कर दिया। साथ ही तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों ने थाने के बाहर पुलिस अधिकारी को घेर लिया। कहा- अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम ने परिवार को घमकाया और कहा-पैसे दो। इतना भ्रस्टाचार है।
लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को बताया अवैधानिक
उधर, दंपति को सतवास में प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद इंदौर भेजा गया। इस बीच, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अवैधानिक बताया। उन्होंने कहा, जिस भवन का निर्माण किया जा रहा था, उसके लिए सभी स्वीकृति ली गई थी।
उधर तहसीलदार अरविंद दिवाकर ने कहा, एसडीएम के आदेश पर नाली पर किया गया अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने गये थे। इससे पहले एक और परिवार का अतिक्रमण हटाना था, जिसे उन्होंने स्वैच्छा से हटा दिया। व्यास परिवार का अतिक्रमण हटाने गये थे तो अचानक पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/srinagar-police-seizes-assets-worth-rs-3-crore-of-notorious-drug-smuggler/102467
श्रीनगर पुलिस ने जब्त की कुख्यात ड्रग तस्कर की 3 करोड़ रुपये की संपत्ति