प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छपरा: शिव चर्चा के पुजारी की गोली मारकर हत्या

छपरा में शिव चर्चा करने वाले पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

मशरक थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव में शुक्रवार की सुबह शिव चर्चा करने वाले एक पुजारी की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

 छपरा में शिव चर्चा करने वाले पुजारी की गोली मारकर हत्या सड़क किनारे मिला शव

Chapra: Shiv Devotee Priest Shot Dead, Body Found by Roadside |

छपरा: मशरक थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव में शुक्रवार की सुबह शिव चर्चा करने वाले एक पुजारी की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान स्व. वीरेंद्र मिश्रा के 37 वर्षीय पुत्र रवि प्रकाश के रूप में हुई है। उनके सिर में गोली मारी गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों और थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ईंटों के ढेर के पास मिला शव, ग्रामीणों में मची हलचल

स्थानीय महिलाओं के अनुसार, वे सुबह गोबर फेंकने जा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे एक मकान निर्माण के लिए रखे ईंटों के ढेर के पास पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद शोर मचने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

शिव चर्चा करते थे रवि प्रकाश, बाजार में दिखाते थे आरती

स्थानीय लोगों के अनुसार, रवि प्रकाश शिव चर्चा करते थे और धरमासती बाजार में आरती भी दिखाते थे। वह शादीशुदा थे और उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी हत्या की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है।

हत्या के कारणों का अब तक नहीं चला पता

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वरुण राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: माउंट आबू के रिहायशी इलाके में दिखा लेपर्ड, कुत्ते पर झपट्टा मारने की कोशिश; CCTV में कैद हुई घटना

Related to this topic: