प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं

छत्तीसगढ़ः गांव में पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री साय की चौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

इस चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और बेहद आत्मीयता के साथ उनकी समस्याओं को सुना।

छत्तीसगढ़ः  गांव में पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री साय की चौपाल ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़): जिले के मरवाही विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत निमधा में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक अलग और जमीनी अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर सुशासन तिहार के तहत अचानक निमधा गांव उतरा और जहां एक आम के पेड़ के नीचे बैठकर चौपाल लगा ली। इस चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और बेहद आत्मीयता के साथ उनकी समस्याओं को सुना। 

सीधे जनता से मिलना अच्छा लगाः सीएम

मुख्यमंत्री ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को ग्रामीणों की हर छोटी-बड़ी समस्या का त्वरित निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के जरिए सीधे जनता के बीच जाना उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। लोगों की समस्याओं का समाधान होते देखकर उन्हें बेहद खुशी और एक अच्छी अनुभूति हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस चौपाल के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची की मांग पर मरवाही में एक नए नर्सिंग कॉलेज और युवाओं के लिए निमधा में मिनी स्टेडियम की स्थापना करने का एलान किया। इसके साथ ही गांव में सर्व समाज के लिए एक भव्य मंगल भवन बनाए जाने की भी घोषणा की गई। 

मरवाही के राजस्व निरीक्षक के काम की जांच कराने का निर्देश

चौपाल में ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री साय ने मरवाही के राजस्व निरीक्षक (आरआई) के कार्यों की जांच कराने के लिए कलेक्टर को तत्काल निर्देश दिए। साथ ही विद्युत की समस्या दूर करने की बात कही। पर्यटन की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बस्तर का जिक्र करते हुए उसे धरती का स्वर्ग बताया और कहा कि सरकार वहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे योजना के तहत लोगों को सब्सिडी प्रदान करेगी।

इसे भी पढ़ेंः    दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन साल की बच्ची की दुर्लभ बीमारी के इलाज पर केंद्र से जवाब मांगा

Related to this topic: