प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हंगामा करने वालों को पुलिस ने शांत कराया

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में संदिग्ध हालात में मिले दो जोड़े, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के जमातपारा का है, जहां एक मकान में दो जोड़ों के संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव में संदिग्ध हालात में मिले दो जोड़े हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। शहर के जमातपारा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान में दो जोड़े संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा होने लगा। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के जमातपारा का है, जहां एक मकान में दो जोड़ों के संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।  मौके पर बढ़ते तनाव और भीड़ को देखते हुए पुलिस टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आशंका है कि देह व्यापर का कारोबार चल रहा था, फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे क्या कारण थे और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ेंः अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने वसूला ₹80 से अधिक का जुर्माना

Related to this topic: