प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुंगेर में चिकन दुकानदार की हत्या

मुंगेर में चिकन दुकानदार की हत्या, जंगल में मिला शव

मुंगेर में 25 वर्षीय चिकन दुकानदार का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी है।

मुंगेर में चिकन दुकानदार की हत्या जंगल में मिला शव

Chicken Shop Owner Murdered in Munger, Body Found in Forest |

मुंगेर (बिहार)। जिले में एक 25 वर्षीय चिकन दुकानदार की हत्या से सनसनी फैल गई है। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खोजा बाजार निवासी अंकित कुमार का शव रविवार सुबह मनिया चौराहा स्थित जंगल से बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

घर से निकला था युवक, सुबह जंगल में मिला शव

मृतक अंकित कुमार, पिता भीम यादव, खोजा बाजार में चिकन की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब 12:30 बजे तक अंकित घर पर था। इसके बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने जंगल में एक शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अंकित कुमार के रूप में की।

परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

मृतक के चचेरे भाई सुधांशु कुमार यादव ने आरोप लगाया कि अंकित की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को जंगल में लाकर फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे।

परिजन ने जताई हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

"हमें सूचना मिली कि जंगल में शव पड़ा है। वहां पहुंचने पर देखा कि वह अंकित का शव था। हमें आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।"

दुकानदार ने दी सफाई, पुलिस जांच जारी

घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले अंकित का कपड़ा दुकानदार से विवाद हुआ था। वहीं शनिवार रात एक मोमोज दुकान पर भी कहासुनी और मारपीट की घटना हुई थी। हालांकि पुलिस अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।

मोमोज दुकान विवाद की बात भी आई सामने

"अंकित दुकान पर आया था। चिकन मोमोज नहीं होने पर उसने भाप वाले बर्तन पर हाथ मार दिया, जिससे गर्म पानी मेरे ऊपर गिर गया। मैंने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। हत्या के पीछे कौन लोग हैं, यह पुलिस जांच का विषय है।"

सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की तलाश

स्थानीय लोगों का दावा है कि देर रात घटनास्थल के आसपास बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को देखा गया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। 

यह भी पढ़ें:    मथुरा में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोलीकांड का आरोपी घायल, गिरफ्तार

Related to this topic: