प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

टीएससी प्रतिनिधि मंडल की मांगों को मुख्य चुनाव...

टीएससी प्रतिनिधि मंडल की मांगों को मुख्य चुनाव आयुक्त ने मानने से किया इनकार

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद ने अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इवीएम से नहीं बल्कि चुनाव आयोग द्वारा बनाए जा रहे वोटर लिस्ट से वोट की चोरी हो रही है।

टीएससी प्रतिनिधि मंडल की मांगों को मुख्य चुनाव आयुक्त ने मानने से किया इनकार

Chief Election Commissioner refused to accept demands of the TMC delegation |

कोलकाता। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद ने अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इवीएम से नहीं बल्कि चुनाव आयोग द्वारा बनाए जा रहे वोटर लिस्ट से वोट की चोरी हो रही है। कांग्रेस समेत तमाम भाजपा विरोधी पार्टियों को इस तथ्य को समझना और रोकना चाहिए। भाजपा वोटर लिस्ट में वोट की चोरी के बल पर सत्ता में आ रही है। उन्होंने चुनाव आयोग पर किसी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए उन्हें कहा कि केंद्र में भाजपा की मौजूदा सरकार हमेशा के लिए नहीं है जबकि देश का संविधान हमेशा के लिए है। भाजपा के सत्ता में नहीं रहने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार क्या करेंगे।

ड्राफ्ट से बाहर हुए एक करोड़ 36 लाख वोटरों के नामों की सूची प्रकाशित करने की मांग

टीएम नेता अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की और पश्चिम बंगाल में चल रही एसआइआर प्रक्रिया संबंधी दस मुद्दों पर बातचीत की। टीएमसी प्रतिनिधि मंडल ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट से बाहर किए गए एक करोड़ 36 लाख वोटरों के नामों की सूची प्रकाशित करने और बीएलए की मौजूदगी में वोटरों की सुनवाई करने की मांग की जिसे ज्ञानेश ने मानने से इनकार कर दिया।

टीएमसी प्रतिनिधि मंडल ने दस मुद्दों पर की बातचीत

टीएमसी के प्रतिनिधि मंडल में कल्याण बनर्जी, ममता बाला ठाकुर, साकेत गोखले, डोरेक ब्रायन, ऋतव्रत बनर्जी, नादीमूल हक और पश्चिम बंगाल के तीन मंत्री चंद्रिका भट्टाचार्य, मानस भुइंया और प्रदीप मजुमदार शामिल थे। टीएमसी नेता व सांसद अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद बताया कि उनके नेतृत्व में टीएमसी का प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चुनाव अयुक्त से करीब एक महीना पहले मुलाकात की थी और एसआइआर संबंधी पांच मुद्दों पर बातचीत की थी। इस बार टीएमसी प्रतिनिधि मंडल ने उनसे दस मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने दो मुद्दों पर विचार करने का भरोसा दिया और बाकी मुद्दों पर चुप रहे या इंकार कर दिया। अभिषेक बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार को हठी बताया।

चुनाव आयोग का नामों को सार्वजनिक करने से इनकार

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वोटर लिस्ट से हटाए गए एक करोड़ 36 लाख वोटरों के नामों को सार्वजनिक करने की मांग की गई। टीएमसी प्रतिनिधि मंडल ने उसमें भारी गड़बड़ी होने का उदारहण दिया और नामों को सार्वजनिक नहीं करने का कारण पूछा लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त कोई सटीक जबाव देने की बजाय नामों को सार्वजनिक करने से साफ इनकार कर दिया। वे यह भी नही बता पाए कि 2002 के वोटर लिस्ट से मौजूदा वोटर लिस्ट के वोटरों के नामों का मिलान में वोटरों की संख्या दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे कम पश्चिम बंगाल में है लेकिन सबसे अधिक पर्यवेक्षकों और चुनाव अधिकारियों को तैनात क्यों किया गया है।

बांग्लादेशी घुसपैठी और रोहिंग्या के नाम पर वैध वोटरों के नाम काटने की साजिश

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त भी नही बता पाए कि गणना फार्मं को अपलोड करने के एक ही दिन कैसे वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठी और रोहिंग्या के नाम पर बड़ी सख्या में वैध वोटरों के नाम काटने की साजिश की जा रही है। मुख्य चुनाव आयोग यह नहीं बता पाए कि किस नियम के तहत बीएलए को वोटरो की सुनवाई केंद्रों में नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने इस बारे में लिखित निर्देश जारी करने या लिख कर देने से साफ इंकार कर दिया। वे लिखित दें तो टीएमसी उनके खिलफ कोर्ट में जाएगी। मुख्य चुनाव आयोग का इसका डर है कि उनकी ज्यादती करने की पोल खुल जाएगी।

वोटरो की सुनवाई में वरिष्ठ और शरीर से लाचार नागरिकों को बुलाया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयोग ने इसको देखने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/valuable-property-near-buckingham-palace-seized/103203

बकिंघम पैलेस के पास बहुमूल्य संपत्ति जब्त: 1400 करोड़ बैंक घोटाले का है मामला

Related to this topic: