प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुख्य चुनाव अधिकारी ने नंदीग्राम...

मुख्य चुनाव अधिकारी ने नंदीग्राम का दौरा किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने पूर्व मेदिनीपुर के तहत विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम...

मुख्य चुनाव अधिकारी ने नंदीग्राम का दौरा किया

मुख्य चुनाव अधिकारी ने नंदीग्राम का दौरा किया |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने पूर्व मेदिनीपुर के तहत विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम का दौरा किया और वहां के जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारियों, विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों और जगह-जगह साधरण वोटरों से बातचीत की। चुनाव आयोग के निर्देश पर राड्य के विभिन्न जगहों में शांतिपूर्णँ व निष्पक्ष चुनाव के अनुकूल स्थिति जानने के मकसद से उन्होंने दौरा करने का सिलसिला शुरू किया है। 

विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी भाजपा के उन्मीदवार है। पिछले विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को परास्त किया था। इस बार चुनाव में वे नंदीग्राम से साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव क्षेत्र भवानीपुर से भी उम्मीदवार है। नंदीग्राम में टीएमसी ने पवित्र कर को अपना उम्मीदवार बनाया है। पवित्र कर पहले शुभेंदु अधिकारी के बहुत करीबी माने जाते रहे हैं। उन्होंने उनका साथ छोड़ टीएमसी में शामिल हो गए। उनके उम्मीदवार बनने से वैसी ही तनावपूर्ण स्थिति बनी है जैसा कि पिछले विधानसभा के वक्त थी। 

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता कई जगहों में झड़प की स्थिति पैदा हुई लेकिन  स्थानीय ही लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाल ली। शुभेंदु अधिकारी को कई बार विरोध का सामना करना पड़ा। टीएमसी नेताओं का आरोप है कि शुभेंदु अधिकार केंद्रीय बल के नाम पर आंतक फैला रहे है। मुख्य चुनाव अधिकारी मनो कुमार अग्रवाल ने अपना दौरा नंदीग्राम से ही क्यों शुरू की, इस पर भी चर्चा होने लगी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

 

Related to this topic: