West bengal : कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से तुरंत एसआइआर स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य में एसआइआर की वजह से दो महिला बीएलओ और..
West bengal : कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से तुरंत एसआइआर स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य में एसआइआर की वजह से दो महिला बीएलओ और 28 व्यक्तियों की मौत की घटना होने पर चुनाव आयोग के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने आत्महत्या की घटनाओं के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदा ठहरया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलापाईगुडी जिले के मालबाजार के तहत रांगामाटी पंचायत में शांतिमुनि उरांव नामक बीएलओ ने पेड़ से झूल कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। शांतिपुनि उरांव के परिवार के लोगों का कहना है कि एसआइआर के कार्य के बोझ के कारण वे परेशान थीं। उनकी चिंता थी कि वे कंप्यूटर चलाना नहीं जानती। उन्होंने एसआइआर के कार्य से हटना चाहती थी और संबंधित अधिकारियों को इसके लिए आवेदन दिया था, लेकिन उनके आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस घटना के पहले बर्धमान जिले के मेमारी में नमिता हांसदा नामक बीएलओ के एसआइआर की वजह से तनाव में हृदयगति प्रवाहित होने की वजह से मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल समेत बारह राज्यों में एसआइआर
उनके परिवार के लोगों का कहना है कि वे एसआइआर के कार्य में दिनरात उलझी रहती थीं। अस्वस्थ हो गई तो भी एसआइआर का कार्य करना पड़ता था। इन दो घटनाओं के अलावा राज्य में एसआइआर की वजह से 28 लोगों की आत्महत्या की घटना हुई। मुख्यमंत्री बनर्जी ने अपने पत्र में कहा है कि पिछली बार एसआइआर का कार्य तीन साल में हुआ था, लेकिन इस बार दो महीने में इस कार्य को पूरा कराया जा रहा है। बीएलओ के साथ अमानवीय सलूक हो रहा है। राज्य सरकार ने अपने दो कर्मियों को खो दिया। अब तक 28 लोगों की आत्महत्या की घटनाएं हो चुकी हैं। इन सभी घटनाओं के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है।
उन्होंने एसआइआर का कार्य बंद कर देने की मांग की। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी समेत तमाम पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखने के बाद एसआइआर का विरोध करने में पहले से ज्यादा मुखर हो गए। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल के साथ जानबूझ कर और किसी राजनीतिक मकसद से ज्यादाती की जा रही है।
भाजपा नेता और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजुमदार ने चुनाव आयोग और एसआइआर के बचाव में कहा कि एसआइआर बिहार में हो चुका है और पश्चिम बंगाल समेत बारह राज्यों में एसआइआर हो रहा है। पश्चिम बंगाल को छोड़ कर किसी भी राज्य में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने राज्य सरकार और टीएमसी पर चुनाव आयोग और एसआइआर के खिलाफ भ्रम व दहशत पैदा करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/jdu-bjp-legislative-party-meeting-gave-indications/98133