West bengal : कोलकाता। टीएमसी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में एसआइआर के विरोध में कोलकाता के रेड रोड स्थित डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से ..
West bengal : कोलकाता। टीएमसी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में एसआइआर के विरोध में कोलकाता के रेड रोड स्थित डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी तक निकाली महारैली निकाली। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की बीजेपी सरकार को वोट चोर बताते हुए उसे हटाने की मांग की और कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआइआर के दौरान वोटर लिस्ट से एक भी वैध वोटर का नाम हटने नहीं दिया जाय़एगा।
उन्होंने नाम लिए बिना प्रधानमंत्री को कुर्सी बाबू और मुख्य चुनाव आयुक्त को मिरजाफर के नाम संबोधित किया। एसआइआर के विरोध में करीब चार किलोमीटर तक निकाली गई महा रैली में कोलकाता और पड़ोसी जिले हावड़ा, उत्तर चौबीस परगना और दक्षिण चौबीस परगना के टीएमसी के नेताओं, कार्यकर्तओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। दो दिन पहले किए गए फैसले के मुताबिक निकाली गई।
महारैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से दो करोड़ वोटरों के नाम को हटाने की साजिश की जा रही है। बांग्लादेश और म्यांमार से घुसपैठियों के आने के नाम पर ऐसा किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीमा से म्यांमार जुड़ा हुआ नहीं है। बीच में कई राज्य हैं। उन राज्यों मे क्यों नहीं एसआइआर कराया जा रहा है। असम में क्यों नहीं एसआइआर कराया जा रहा है। बांग्ला बोलने वाले क्या बांग्लादेशी हो गए।
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हिंदी या उर्दू बोलने वाले क्या पाकिस्तान हो गए। उन्होंने कहा कि बिहार में कितने रोहिंग्या और बांग्लादेशी पकड़े गए। एसआइआर के नाम पर बिहार में साजिश हुई। बिहार नहीं समझ पाया। लेकिन पश्चिम बंगाल समझ गया है। वैसी साजिश पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी वोट से सत्ता में नहीं आ सकती, इसलिए उसने वोट की चोरी करने का रास्ता अपनाया है। वह लोगों को धमका रही है कि वोट तो नहीं तो घुसपैठी बता दिए जाओगे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 2002 में एसआइआर दो साल में पूरा हुआ था, लेकिन यहां यह दो महीने में कराया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद यहां एसआइआर कराया जा सकता था। लेकिन एसआइआर के नाम पर यहां साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां सत्ता में आने की बीजेपी की मंशा पूरी नहीं होगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि पश्चिम बंगाल अन्याय का विरोध करता है इसलिए उसकी उपेक्षा की जाती है। विरोध के कारण ही अंग्रेज अपनी राजधानी कोलकाता से दिल्ली ले गए।
उन्होंने इशारे में कहा जिनका हाथ खून से सना है वे केंद्र में सत्ता में हैं। उन्होंने बीजेपी के नेताओं के आपसी मतभेद और दलाली होने का जिक्र करते हुए आमजनों को उनसे सावधान रहने को कहा। उन्होंने नेटबंदी समेत विभिन्न उदाहरण देते हुए केंद्र सरकार के कार्यकलापों पर सवाल उठाया और उस पर लोगों को तबाह और बर्बाद करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि एसआइआर की आड़ में दहशत पैदा की जा रही है। लोग अत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने आम जनों से कहा कि एसआइआर के भय से जान देने की जरूरत नहीं है बल्कि विरोध करें। उनकी पार्टी उनके साथ है।उन्होने कहा कि 4 नवंबर से एसआइआर शुरू है। बीएलओ घर घर जाएंगे। गणना फार्म देंगे। वोटर होने के लिए जिन प्रमाणों की जरूरत है, वह सब उपलब्ध है। इस काम में उनकी पार्टी मदद करेगी।
इसकी व्यवस्था है। उन्होंने अचरज जताया कि नागरिक होने के बालवूद इसका प्रमाण देना पड़ा रहा है। जिनके कारण ऐसा हो रहा है, उनका पूरी ताकत से विरोध करने और उन्हें सत्ता में आने से रोकने की जरूरत है। उन्होंने एसआइआर का विरोध करने के लिए लगातार जोर देते हुए बीजेपी को केंद्र से सत्ता से हटाना जरूरी बताया। ममता बनर्जी के पहले टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने एसआइआर की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में चुनाव आयोग के विरोध में भी महा रैली करेगी। एसआइआर के भय के आत्महत्य करने वालों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/in-bihar-assam-chief-minister-biswa-sarma-said-that-osama-bin-laden-is-gone-now/96510