प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दार्जिलिंग में करेंगी...

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दार्जिलिंग में करेंगी 'महाकाल मंदिर' का निर्माण

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नए साल 2026 में दार्जिलिंग को नया तोहफा देंगी। वह तोहफा होगा 'महाकाल मंदिर'। वे जनवरी के दूसरे सप्ताह में वहां जाएंगी और महाकाल मंदिर का शिलान्यास करेंगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दार्जिलिंग में करेंगी महाकाल मंदिर का निर्माण

Chief Minister Mamata Banerjee will build Mahakal Temple in Darjeeling |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नए साल 2026 में दार्जिलिंग को नया तोहफा देंगी। वह तोहफा होगा 'महाकाल मंदिर'। वे जनवरी के दूसरे सप्ताह में वहां जाएंगी और महाकाल मंदिर का शिलान्यास करेंगी। राज्य में कई स्थानों पर धार्मिक स्थल के निर्माण की उनकी योजना है। समुद्र किनारे दीघा में जन्नाथ मंदिर का निर्माण करने के बाद उन्होंने कोलकाता के न्यू टाउन में 'दुर्गा अंगन' का शिलान्यास किया। अब दार्जिलिंग में महाकाल मंदिर का निर्माण होगा।

25 एकड़ से अधिक भूमि पर होगा महाकाल मंदिर का निर्माण, हो गया है धनराशि का इंतजाम

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि दर्जिलिंग में महाकाल मंदिर के निर्माण के लिए धनराशि का इंतजाम हो गया है। इस मंदिर के लिए 25 एकड़ से भी ज्यादा जमीन आवंटित कर दी गई है। महाकाल मंदिर के पास ही 'सांस्कृतिक केंद्र' की स्थापना होगी। इसे बहुत ही आधुनिक बनाया जाएगा। जानकारों के मुताबिक ममता बनर्जी राज्य में विभिन्न स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकास करना चाहती है। दीघा में जगन्नाथ मंदिर के निर्माण से पूरे दीघा का विकास हुआ है। वाणिज्या-व्यवसाय की बढ़ोतरी हुई है और रोजगार का अवसर बढ़ा है। दुर्गा अंगन और महाकाल मंदिर के निर्माण से भी ऐसा ही होगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-strongly-rejects-pakistans-allegations-on-minority-attacks/102961

भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर लगाई कड़ी फटकार

Related to this topic: