प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जबलपुर बनेगा प्रदेश का अगला मेट्रो सिटी

जबलपुर बनेगा प्रदेश का अगला मेट्रो सिटी, NEET पास छात्रों को मिलेगा एजुकेशन लोन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर और भोपाल के बाद जबलपुर को प्रदेश का अगला मेट्रोपॉलिटन शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

जबलपुर बनेगा प्रदेश का अगला मेट्रो सिटी neet पास छात्रों को मिलेगा एजुकेशन लोन

फाइल फोटो |

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर और भोपाल के बाद जबलपुर को प्रदेश का अगला मेट्रोपॉलिटन शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस से लौटने के बाद जबलपुर प्रवास के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने यहां उद्योगपतियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए शहर के समग्र विकास का रोडमैप साझा किया।

आधारभूत ढांचे को मजबूत करेगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर की भौगोलिक स्थिति, शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य सेवाएं और औद्योगिक संभावनाएं इसे मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करने के लिए उपयुक्त बनाती हैं। सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ निवेश को बढ़ावा देगी, ताकि रोजगार के नए अवसर सृजित हों।

NEET पास छात्रों को सरकारी एजुकेशन लोन

मुख्यमंत्री ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य आर्थिक कारणों से प्रतिभाशाली छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो। इस पहल से मेडिकल शिक्षा को सुलभ बनाया जाएगा और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी सुधरेगी।

औद्योगिक निवेश और रोजगार पर जोर

सीएम यादव ने बताया कि दावोस दौरे के दौरान मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर सकारात्मक माहौल बना है। जबलपुर सहित अन्य संभागों में उद्योगों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। सरकार उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं और अनुकूल नीतिगत समर्थन देगी।

जनप्रतिधियों ने रखे मांग व सुझाव

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठनों ने मुख्यमंत्री के समक्ष शहर की प्रमुख मांगें और सुझाव रखे। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जबलपुर के विकास को सरकार की प्राथमिकताओं में रखा जाएगा और घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से अमल में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-high-court-upholds-triple-death-penalty-for-minors-rape-and-murder/109064

एमपी हाईकोर्ट ने 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में बरकरार रखी दोषी की तिहरी फांसी की सजा

Related to this topic: