प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री..

सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर सीएम ममता बनर्जी का आदेश

West bengal : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आखिर में राज्य के सभी छोटे-बड़ा सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता हुई और अपनी व सरकार की छवि को धूमिल होने के बचाने के मकसद से सख्ती से..

सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर सीएम ममता बनर्जी का आदेश

सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर सीएम ममता बनर्जी का आदेश |

West bengal : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आखिर में राज्य के सभी छोटे-बड़ा सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता हुई और अपनी व सरकार की छवि को धूमिल होने के बचाने के मकसद से सख्ती से पर्याप्त व्यवस्था करने का आदेश देना पड़ा। चिकित्सा विभाग उन्हीं के हाथ में है। सरकारी अस्पतालों में हुई कई घटनाओं से उन्हें सांसत में पड़ जाना पड़ा। 

कोलकाता के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएसके एम में पंद्रह साल की एक किशोरी को यौन उत्पीड़ की घटना हुई। किशोरी अपने परिवार के साथ इलाज के लिए अस्पताल आई थी। इसी अस्पताल में कोलकाता के ही एक सरकारी अस्पताल एनआरएस के अस्थाई कर्मचारी ने अपने को डाक्टर बता कर किशोरी को इलाज करने के बहाने विभिन्न विभागों से घुमाते हुए पुरूष शौचालय ले गया और वहां उसने किशोरी का यौन उत्पीड़न किया।

इसकी सूचना उसी अस्पताल के एक डाक्टर को मिली और उन्होंने भवानीपुर थाने के पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने में कामयाब रही। इस घटना के पहले हावड़ा के तहत उलबेड़िया के सरकारी अस्पताल में एक होमगार्ड ने एक महिला जूनियर डाक्टर के साथ मारपीट की और उसके साथ बलात्कार और जान से मारने की धमकी थी। इस घटना को लेकर अस्पताल के डाक्टरों-नर्सों-कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने आंदोलन किया।

आंदोलन के दबाव में पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार किया और उसे नौकरी से हटा दिय़ा गया। इस घटना को लेकर बीजेपी ने भी विरोध-प्रदर्शन किया था। इन दोनों घटनाओं के पहले दुर्गापुर में एक सरकारी अस्पताल कालेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कर की घटना हुई। इस घटना को लेकर कई दिन तक तेज आंदोलन हुआ और उसके दबाव में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

छात्राओं को देर रात घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए : CM ममता बनर्जी

गिरफ्तार आरोपियों में उस अस्पताल कॉलेज का एक छात्र भी है। इस घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि छात्राओं को देर रात घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। विरोधी पार्टियों और महिला संगठनों ने उनके इस बयान पर घोर आपत्ति जताई थी। 

जानकारों के मुताबिक मुख्यमंत्री मतता बनर्जी ने मुख्य सचिव समेत तमाम अधिकारियों की बैठक कर कहा कि एसएसकेएम और उलबेड़िया अस्पताल में डाक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की ही जाए, राज्य के हर छोटे-बड़े सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कालेजों में सुरक्षा व्यवस्था में तनिक भी कमी नहीं रह जाए। पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाए ही सीसीटीवी भी पर्याप्त संख्या में हों। सभी के लिए पहचान पत्र की व्यवस्था हो। आने-जाने वाले बाहरी लोगों की पहचान की व्यवस्था हो। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि सरकारी अस्पतालों में कोई भी ऐसी घटना नहीं हो जिससे उनकी छवि पर आंच आए।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/gangster-close-to-lawrence-bishnoi-brought-from-america/95470

Related to this topic: