कोलकाता। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल राज्य के मुख्य सचिव बनाया गए। मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाल...
कोलकाता। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल राज्य के मुख्य सचिव बनाया गए। मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाल प्रिंसिपल रजिडेंट कमिश्नर बनाकर दिल्ली भेजे गए। इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा विशेष पर्यवेक्षक के रुप में नियुक्त सुब्रत गुप्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार बनाए गए।
राजनीतिक हलकों में मनोज कुमार अग्रवाल और सुब्रत गुप्त पर खूब चर्चा है। चर्चा यह कि मनोज कुमार अग्रवाल और सुब्रत गुप्त को पुरस्कृत किया गया है। भाजपा को रिकार्ड तोड़ वोट मिलने और उसके पहली बार सत्ता में आने के पीछे दोनों अधिकारियों को उल्लेखनी योगदान माना जा रहा है।
चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा नेता (अब मुख्यमंत्री) शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में जाकर मनोज कुमार और सुब्रत गुप्त से मुलाकात की थी और उनके प्रति आभार जताया था। मनोज कुमार अग्रवाल के सेवा का कार्यकाल जुलाई तक बचा है। सेवा के आखिरी कुछ महीने पहले उन्हें राज्य के मुख्य सचिव बनाया गया। सेवानिवृत्त आइएएस सुब्रत बसु प्रशासन के कामकाज में काफी अनुभवी हैं। विभिन्न समस्यओं के समाधान में उन्हें दक्ष माना जाता है। मुख्यमंत्री शुभेदु अधिकारी को इसका फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831