प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पूछा, प्रशासन का खौफ क्यों नहीं

खनन माफिया की करतूत पर बिफरे मुख्य सचिव, लगाई कलेक्टरों औऱ एसपी की क्लास

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से सीधे सवाल किया कि आखिर अवैध खनन करने वालों के मन में पुलिस और प्रशासन का खौफ क्यों नहीं है?

 खनन माफिया की करतूत पर बिफरे मुख्य सचिव लगाई कलेक्टरों औऱ एसपी की क्लास

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन |

​भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य में बढ़ रहे अवैध खनन के मामलों और माफियाओं के हौसलों को लेकर कड़े तेवर दिखाए और प्रशासनिक अधिकारियों की जमकर क्लास ली।

 

​मुख्य सचिव के कड़े तेवर और बड़े सवाल

बैठक के दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कानून व्यवस्था और अवैध खनन पर लगाम लगाने में आ रही कोताही पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से सीधे सवाल किया कि आखिर अवैध खनन करने वालों के मन में पुलिस और प्रशासन का खौफ क्यों नहीं है? कोई भी व्यक्ति इतना बेखौफ कैसे हो सकता है कि वह प्रशासनिक अमले या किसी पर भी ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा देने की हिम्मत कर ले​उन्होंने हाल ही में सामने आई ऐसी हिंसक घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था को चुनौती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

​कलेक्टर्स और एसपी की तय की जिम्मेदारी

 

मुख्य सचिव ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि मैदानी स्तर पर ऐसी घटनाओं को रोकना सीधे तौर पर कलेक्टर और एसपी की जिम्मेदारी है।उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की दुस्साहसिक घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। अवैध खनन में लिप्त माफियाओं के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।प्रशासन और पुलिस का इकबाल ऐसा होना चाहिए कि अपराधियों और माफियाओं के मन में कानून का डर साफ दिखाई दे।​इस बैठक के बाद माना जा रहा है कि प्रदेश में अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल तत्वों के खिलाफ आने वाले दिनों में एक बड़ा और सख्त अभियान देखने को मिल सकता है।

 

इसे भी पढ़ेंः गंगा नदी में नाव पलटने से 7 की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

Related to this topic: