प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कृष्ण के गेटअप में सजे बच्चे की मौत

कृष्ण के गेटअप में सजे बच्चे ने निगला माला मोती, सांस की नली में फंसने से मौत

रोहतास में जन्माष्टमी पर कृष्ण के रूप में सजे मासूम ने गले की माला का मोती निगल लिया। मोती सांस की नली में फंसने से उसकी मौत हो गई।

कृष्ण के गेटअप में सजे बच्चे ने निगला माला मोती सांस की नली में फंसने से मौत

कृष्ण के गेटअप में सजे बच्चे की मौत (File Photo) |

रोहतास: जन्माष्टमी के मौके पर जहां लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजाकर खुशी मनाते हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, वहीं रोहतास जिले के कोचस प्रखंड क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। परिवार की छोटी सी लापरवाही के कारण कृष्ण के गेटअप में सजे एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।

बच्चे ने निगला माला का मोती

बताया जाता है कि भगीरथा गांव निवासी विमलेश यादव के पुत्र आर्यन यादव को जन्माष्टमी के अवसर पर परिवार के लोगों ने श्रीकृष्ण के रूप में सजाया था। इसी दौरान बच्चे ने गले में पहनाई गई मोतियों की माला निगल ली, जब उसे सांस लेने में परेशानी हुई तो परिवार के लोग बच्चे को इलाज के लिए कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों द्वारा जांच किए जाने के बाद सांस की नली में मोती की माला फंसे होने की बात बताई गई।

सांस लेने वाली नली में फंसा माला का मोती

डॉक्टर अजीत कुमार के अनुसार, माला का मोती बच्चे की सांस की नली में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जन्माष्टमी के दिन जहां परिवार में खुशी का माहौल था, वहीं कुछ ही समय में मातम पसर गया। इस घटना ने बच्चों को सजाने के दौरान छोटी-छोटी वस्तुओं को लेकर बरती जाने वाली सावधानी की ओर भी लोगों का ध्यान खींचा है।

ये भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ का बढ़ा दायरा, 17 जिले और 7.93 लाख लोग प्रभावित
 

Related to this topic: