प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी

गिरीश पार्क में टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, मंत्री शशि पांजा समेत कई घायल

गिरीश पार्क में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच हुए पत्थरबाजी में राज्य महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा, एक पुलिस अधिकारी और दोनो पार्टियों के कार्यकर्ता घायल हो गए।

गिरीश पार्क में टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प मंत्री शशि पांजा समेत कई घायल

Clash Between TMC and BJP Workers in Girish Park, Minister Injured |

कोलकाता। गिरीश पार्क में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच हुए पत्थरबाजी में राज्य महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा, एक पुलिस अधिकारी और दोनो पार्टियों के कार्यकर्ता घायल हो गए। राज्य की मंत्री शशि पांजा ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर पूर्व योजना के तहत हमला किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर घर पर हमले का आरोप

राज्य की मंत्री शशि पांजा ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री की सभा में जाते समय उनके घर पर हमला किया। वे बस से जा रहे थे। अपनी बस रोक कर पहले पत्थरबाजी की। जब पुलिस और टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया तो भाजपा कार्यकर्ता और अधिक उग्र हो गए और घर में तोड़फोड़ की। उनके हमले में शशि पांजा, पुलिस कर्मी और टीएमसी का कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस कर्मी और घायल टीएमसी के कार्यकर्ताओं को अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही ज्यादा संख्या में पुलिस के जवान आए। रैफ को भी बुलाया गया। उसके बाद स्थिति में सुधार हुआ।

भाजपा का पलटवार: 'पहले घर से चले पत्थर'

मंत्री शशि पांजा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं नहीं, बल्कि भाजपा के गुंडे थे। वे बस में लाठी और घातक हथियार लेकर आए थे। उन्होंन पुलिस अधिकारियों और मीडिया को घर में हुए तोड़फोड़ को दिखाया। उन्होंने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। भाजपा की ओर से कहा गया कि भाजपा कार्यकर्ता ब्रिगेड मैदान आ रहे थे। उस समय उन मंत्रि शशि पांजा के घर से पत्थर फेंके गए। उनका विरोध करने पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। उनके हमले में भाजपा के कार्यकर्ता घायल हो गए है। उन्हें अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/modi-targets-tmc-at-kolkata-rally-says-change-in-bengal-inevitable/149259

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - टीएमसी सरकार है निर्मम सरकार, उसे कोई नहीं बचा सकता

Related to this topic: